Monday, January 12, 2026
Homeआम मुद्देसंस्कार स्कूल द्वारा 300 से अधिक शिक्षकों का हुआ सम्मान ....विप्र फाउंडेशन...

संस्कार स्कूल द्वारा 300 से अधिक शिक्षकों का हुआ सम्मान ….विप्र फाउंडेशन एवं नव निर्माण संकल्प समिति की पहल….इन्होंने कहा सम्मान से मिलेगा प्रोत्साहन

 

 

रायगढ़। गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार पब्लिक स्कूल के सहयोग से नव निर्माण संकल्प समिति एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में जिले के 300 से अधिक शिक्षकों एवं सामाजिक क्षेत्र, संगीत क्षेत्र, चित्रकला क्षेत्र, पर्यावरण क्षेत्र आदि से संबंधित का सम्मान समारोह भव्य रूप में पंजरीप्लांट ऑडिटोरियम में रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री सत्यनारायण शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि चरण शर्मा, रिटायर्ड प्राचार्य पी.एस.खोडिय़ार, आर.के.तंबोली, प्रो. अभय पांडे, सुभाष त्रिपाठी, रमेश अग्रवाल, सुभाष पांडे, मुकेश जैन, दीपक पांडे, अनिल शुक्ला, नगेन्द्र नेगी, विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, महिला अध्यक्ष श्रीमती बीना शर्मा, शिव शर्मा, जेठूराम मनहर, संस्कार स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा, श्रीमती आशा त्रिपाठी की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित हुआ।


उद्घोषक आशीष रंगारी एवं श्रीमती भावना शर्मा के द्वारा आरंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर स्वागत कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में हरे राम तिवारी, दिनेश मिश्रा, सी.पी.देवांगन, अबरार हुसैन, यतीश गांधी, नारायण घोरे आदि उपस्थित थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से बंधा समां
आयोजन कर्ता आशीष रंगारी, घनश्याम पटेल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा नृत्य, कविता पाठ, नाटक आदि प्रस्तुत किया गया। जिसमें गुरू के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में वेशभूषा और प्रदर्शन की सभी ने सराहना की।

‘‘सांसे रायगढ़ की’’ कार्यक्रम का शुभारंभ
नव निर्माण संकल्प समिति के सचिव दीपक ने बताया कि पर्यावरण, प्रदूषण की रोकथाम, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य करने हेतु संस्था का गठन किया गया है। जिसके तहत ‘‘सांसे रायगढ़ की’’ कार्यक्रम की घोषणा की गई। इसके तहत राष्ट्रपति के नाम 1 लाख हस्ताक्षर कर प्रदूषण से मुक्ति दिलाने हेतु निवेदन किया जाएगा। इसमें बच्चें, बुजुर्ग, युवा, महिलाएं सभी को जोडक़र जागरूक बनाया जाएगा।

शिक्षकों का सम्मान अद्भूत – सत्यनारायण शर्मा
मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने शिक्षक जगत को सम्मानित किए जाने को बेहतरीन कार्य बताते हुए सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को सम्मान किया जाना अद्भूत कार्य माना जाएगा। उन्होंने शिक्षकों को देश निर्माण हेतु धन्यवाद दिया।

सम्मान से मिलेगा प्रोत्साहन – विजय अग्रवाल
कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा कि सभी का सम्मान होना चाहिए लेकिन जो जीवन भर दूसरों का जीवन बनाने में लगे रहते हैं वो हैं शिक्षक इसलिए शिक्षकों का सम्मान सबसे ज्यादा जरूरी है। इससे सभी शिक्षकों को एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को प्रोत्साहन प्राप्त होगा। ऐसे में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए।

हमारा सौभाग्य है शिक्षकों का सम्मान – रामचन्द्र शर्मा
कार्यक्रम संयोजक रामचन्द्र शर्मा ने प्रारंभ में प्रतिवेदन पेश करते हुए कहा कि संस्कार पब्लिक स्कूल, विप्र फाउंडेशन, नव निर्माण संकल्प समिति के द्वारा पिछले 4 वर्षों से गुरू सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। रामचन्द्र ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें गुरूजनों का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इस वर्ष इस कड़ी में सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ है। ऐसा कार्यक्रम भविष्य में भी विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट लोगों का सम्मान करने के लिए आयोजित होता रहेगा।

RELATED ARTICLES

रायगढ़ की हवा ज़हर बनी, युवा कांग्रेस का प्रशासन पर सीधा वार “खून से पत्र” …. प्रदूषण पर शासन-प्रशासन मौन….. गांधी प्रतिमा पर अनोखा...

    रायगढ़। जिले में बढ़ते औद्योगिक प्रदूषण ने हालात भयावह बना दिए हैं। कारखानों से निकलता जहरीला धुआं, उड़ती राख और रासायनिक कणों ने शहर...

जयसिंह तालाब के सौंदर्यीकरण व नाला निर्माण की मांग ….नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने मंत्री ओ.पी. चौधरी को सौंपा पत्र …बारिश में जलभराव, जर्जर...

    रायगढ़। गत 3 जनवरी को वार्ड नंबर 17 में 12 लाख के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों और पार्षद द्वारा वित्त मंत्री का जोरदार स्वागत...

फर्जी केसीसी और करोड़ों के गबन के आरोप…. सेवा सहकारी समिति प्रबंधकों पर सख्त कार्रवाई की मांग…..शासन प्रशासन पर किसानों का किसान हितार्थ भरोसा...

  रायगढ़/सारंगढ़। सेवा सहकारी समिति मर्यादित में पदस्थ कुछ प्रबंधकों पर किसानों के नाम पर फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण स्वीकृत कर करोड़ों रुपये के...

रायगढ़ में औद्योगिक दुर्घटनाओं पर सख्ती….. तीन कारखानों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज….औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की जांच में उल्लंघन पाए जाने पर श्रम...

  रायगढ़। जिले में स्थापित कारखानों में घटित औद्योगिक दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है।...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments