Sunday, July 6, 2025
Homeखबर हटकेमहादेव परिहारी बने लोक जनशक्ति पार्टी  रायगढ़ के नए जिलाध्यक्ष.....संगठनात्मक ढांचे में...

महादेव परिहारी बने लोक जनशक्ति पार्टी  रायगढ़ के नए जिलाध्यक्ष…..संगठनात्मक ढांचे में आयेगी मजबूती… श्रमिक वर्ग और जनता में उत्साह

 

रायगढ़।

 

रायगढ़ : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) छत्तीसगढ़ में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार विस्तार कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष मा. शरत पाण्डेय के नेतृत्व में प्रत्येक जिले में दौरा कर संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रायगढ़ जिले में पार्टी की कमान महादेव परिहारी को सौंपी गई है।
प्रदेश कार्यालय बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष शरत पाण्डेय जी ने महादेव परिहारी को रायगढ़ जिले के जिलाध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में समर्थकों की उपस्थिति रही। महादेव परिहारी की नियुक्ति के बाद पूरे जिले में खुशी का माहौल देखने को मिला। खासकर श्रमिक वर्ग, युवा वर्ग और आम जनता में भारी उत्साह नजर आया।
महादेव परिहारी लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं तथा मजदूरों, गरीबों और पिछड़े वर्ग की आवाज बुलंद करते रहे हैं। उनकी लोकप्रियता और संगठन में अनुभव को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। लोगों को विश्वास है कि महादेव परिहारी के नेतृत्व में रायगढ़ में लोक जनशक्ति पार्टी को नई दिशा मिलेगी और संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शरत पाण्डेय ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास गरीब, मजदूर, किसान, दलित और समाज के अंतिम व्यक्ति के हक की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है।

पार्टी का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय और समान अवसरों की स्थापना करना है। उन्होंने भरोसा जताया कि महादेव परिहारी रायगढ़ में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे और आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।
महादेव परिहारी ने जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले के हर गांव, कस्बे और शहर में पार्टी की नीतियों को पहुंचाया जाएगा और युवाओं, मजदूरों तथा वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन में सभी वर्गों को बराबर सम्मान और अवसर मिलेगा।
जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने महादेव परिहारी को बधाई दी है और आशा जताई है कि वे पार्टी को ऊंचे मुकाम पर लेकर जाएंगे और जिले के विकास में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

RELATED ARTICLES

बोले तो अपने मन की बात ही बोले होसबोले …..जिन्हे ढंग की बात करने से कन्नी काटनी होती है …मन की बात से भटकाने...

  जिन्हें ढंग की बात करने से कन्नी काटनी होती है, वे मन की बात से भटकाने और बहलाने की पतली गली तलाशते हैं। इन...

खान खनन से प्रभावित आदिवासियों और गैर आदिवासी वनांचल निवासियों की आजीविका पर नहीं हो रही कोई बात ….राजनीतिक दल कर रहे सिर्फ अपने...

      रायगढ़। महाजेंको कोल ब्लॉक के लिए लगभग ढाई हजार हेक्टेयर भू भाग प्रभावित होगा। इसकी वजह से सबसे बड़ी चुनौती आदिवासी और गैर आदिवासी पारंपरिक...

मक्का मदीना से हज कर हाजियों की वापसी पर समाज के लोगों ने किया इस्तकबाल दी बधाई ….40 दिनों बाद अपनों को देख खिले...

        रायगढ़। हज के मुकद्दस सफर से हाजियों की बुधवार को घर वापसी हुई। हमसफर एक्सप्रेस से शहर पहुंचाने पर मुस्लिम समाज के द्वारा रेलवे स्टेशन...

सुरक्षा जवान के रूप में कैरियर वालों के लिए सुनहरा मौका ……..पंजीयन एवं भर्ती हेतु 10 जुलाई से ब्लॉक वार लगेंगे कैम्प…जाने आपके क्षेत्र...

          रायगढ़ 3 जुलाई। मजूदा दौर में बढ़ते औद्योगिकरण के साथ सुरक्षा जवान की मांग बढ़ने लगी है, इस क्षेत्र में कैरियर बनाने वाले युवाओं के...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments