Monday, January 12, 2026
Homeआम मुद्देबढ़ते प्रदूषण के बीच महाजेंकों की कोयला खदान के लिए पुलिस प्रशासन...

बढ़ते प्रदूषण के बीच महाजेंकों की कोयला खदान के लिए पुलिस प्रशासन के खौफ के साय तले अंधाधुंध पेड़ों की कटाई …. युवा कांग्रेस का काली पट्टी और हाथो में पौधे लिए विरोध प्रदर्शन 

 

 

रायगढ़।

 

कोयला खदान के लिए पेड़ों की कटाई का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। जिले में हो रहे अंधाधुंध पेड़ों की कटाई और औद्योगिक प्रदूषण के खिलाफ आज युवा कांग्रेस जंगी प्रदर्शन करने जा रही है।
प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस राकेश पांडेय के आव्हान पर आज बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हो कर पेड़ों की कटाई के खिलाफ हुंकार भरेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा कांग्रेस कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और पेड़ो की कटाई को लेकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। तमनार के मुड़ागाव में महाजेंकों की ठेका कम्पनी अडानी इंटरप्राइजेस के द्वारा जिस तरह से पुलिस और प्रशासन के खौफ के साय तले हरे भरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर दी गई इससे ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों के समर्थन में पूरी कांग्रेस सड़क पर उतर आई है।
युवा कांग्रेस आज बढ़ते प्रदूषण और पेड़ों की कटाई को लेकर काली पट्टी पहनकर हाथों में पौधे लिए हुए प्रदर्शन करने की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय से युवा कांग्रेसियों के द्वारा काली पट्टी पहनकर हाथों में पौधे लेकर विरोध में उतरेंगे।

RELATED ARTICLES

रायगढ़ की हवा ज़हर बनी, युवा कांग्रेस का प्रशासन पर सीधा वार “खून से पत्र” …. प्रदूषण पर शासन-प्रशासन मौन….. गांधी प्रतिमा पर अनोखा...

    रायगढ़। जिले में बढ़ते औद्योगिक प्रदूषण ने हालात भयावह बना दिए हैं। कारखानों से निकलता जहरीला धुआं, उड़ती राख और रासायनिक कणों ने शहर...

जयसिंह तालाब के सौंदर्यीकरण व नाला निर्माण की मांग ….नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने मंत्री ओ.पी. चौधरी को सौंपा पत्र …बारिश में जलभराव, जर्जर...

    रायगढ़। गत 3 जनवरी को वार्ड नंबर 17 में 12 लाख के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों और पार्षद द्वारा वित्त मंत्री का जोरदार स्वागत...

फर्जी केसीसी और करोड़ों के गबन के आरोप…. सेवा सहकारी समिति प्रबंधकों पर सख्त कार्रवाई की मांग…..शासन प्रशासन पर किसानों का किसान हितार्थ भरोसा...

  रायगढ़/सारंगढ़। सेवा सहकारी समिति मर्यादित में पदस्थ कुछ प्रबंधकों पर किसानों के नाम पर फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण स्वीकृत कर करोड़ों रुपये के...

रायगढ़ में औद्योगिक दुर्घटनाओं पर सख्ती….. तीन कारखानों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज….औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की जांच में उल्लंघन पाए जाने पर श्रम...

  रायगढ़। जिले में स्थापित कारखानों में घटित औद्योगिक दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है।...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments