Monday, July 7, 2025
Homeक्राईम न्‍यूजशिकारियों के जाल में फंसकर मादा भालू की मौत : 4 शिकारी...

शिकारियों के जाल में फंसकर मादा भालू की मौत : 4 शिकारी गिरफ्तार

रायपुर। मरवाही वनमंडल के गंगनई नेचर कैंप सालेकोटा के जंगलों में शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल में फंसने से एक वयस्क मादा भालू की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, उसके एक शावक का समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया। इस घटना के सामने आने के बाद वन अमले ने कार्रवाई करते हुए चार शिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तार, रस्सी, और जाल लगाने के अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।

बता दें कि गंगनई नेचर कैंप सालेकोटा के जंगल में मादा भालू के चीखने की आवाजें लगातार सुनाई दे रही थीं। जंगली क्षेत्र और भालुओं की मौजूदगी के कारण वहां जाने की हिम्मत कोई नहीं कर पा रहा था। स्थानीय समिति के युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए पास जाकर देखा तो पाया कि मादा भालू शिकारी के जाल में फंसी हुई थी। उन्होंने मौके पर मौजूद 8 महीने के नर शावक को सुरक्षित बचा लिया। माना जा रहा है कि यह शावक मादा भालू का बच्चा था। हालांकि, मादा भालू को समय पर जाल से नहीं निकाला जा सका, जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई।

मरवाही वनमंडल के डीएफओ रौनक गोयल ने बताया कि लगभग 8 से 9 साल की इस मादा भालू की मौत का कारण क्लच वायर से फंसने के चलते दम घुटना था। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की जांच शुरू की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने क्षेत्र में जाल लगाने की बात स्वीकार की। सभी आरोपी स्थानीय निवासी हैं। इनके पास से तार, रस्सी और अन्य शिकार के उपकरण बरामद किए गए हैं। नियमानुसार इनके खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

पोस्टमार्टम के बाद किया गया मादा भालू का दाह संस्कार

मादा भालू के शव का पोस्टमार्टम कर दाह संस्कार कर दिया गया है। वहीं, नर शावक को जंगल में वापस छोड़ दिया गया है। वन विभाग ने क्षेत्र में शिकार जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया है। यह घटना वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता और स्थानीय जागरूकता की कमी को दर्शाती है। वन विभाग ने स्थानीय निवासियों से जंगल में शिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने और ऐसी घटनाओं की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

बोले तो अपने मन की बात ही बोले होसबोले …..जिन्हे ढंग की बात करने से कन्नी काटनी होती है …मन की बात से भटकाने...

  जिन्हें ढंग की बात करने से कन्नी काटनी होती है, वे मन की बात से भटकाने और बहलाने की पतली गली तलाशते हैं। इन...

खान खनन से प्रभावित आदिवासियों और गैर आदिवासी वनांचल निवासियों की आजीविका पर नहीं हो रही कोई बात ….राजनीतिक दल कर रहे सिर्फ अपने...

      रायगढ़। महाजेंको कोल ब्लॉक के लिए लगभग ढाई हजार हेक्टेयर भू भाग प्रभावित होगा। इसकी वजह से सबसे बड़ी चुनौती आदिवासी और गैर आदिवासी पारंपरिक...

मक्का मदीना से हज कर हाजियों की वापसी पर समाज के लोगों ने किया इस्तकबाल दी बधाई ….40 दिनों बाद अपनों को देख खिले...

        रायगढ़। हज के मुकद्दस सफर से हाजियों की बुधवार को घर वापसी हुई। हमसफर एक्सप्रेस से शहर पहुंचाने पर मुस्लिम समाज के द्वारा रेलवे स्टेशन...

सुरक्षा जवान के रूप में कैरियर वालों के लिए सुनहरा मौका ……..पंजीयन एवं भर्ती हेतु 10 जुलाई से ब्लॉक वार लगेंगे कैम्प…जाने आपके क्षेत्र...

          रायगढ़ 3 जुलाई। मजूदा दौर में बढ़ते औद्योगिकरण के साथ सुरक्षा जवान की मांग बढ़ने लगी है, इस क्षेत्र में कैरियर बनाने वाले युवाओं के...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments